1. चुनाव 2026
  2. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026
  3. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 न्यूज़
  4. Issue regarding government formation in Tamil Nadu has reached Supreme Court

Supreme Court पहुंचा TVK का मामला, पूर्व IPS ने दायर की याचिका, क्‍या तमिलनाडु में बनेगी विजय सरकार?

Issue regarding government formation in Tamil Nadu has reached Supreme Court
Issue of Government Formation in Tamil Nadu : उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर एक पूर्व आईपीएस अधिकारी ने शनिवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) द्वारा सबसे अधिक सीट जीतने के बावजूद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा टीवीके प्रमुख सी जोसेफ विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं करने के कदम को चुनौती दी है। यह याचिका भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के सेवानिवृत्त अधिकारी एम. रामसुब्रमणि द्वारा दायर की गई है। रामसुब्रमणि ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक के रूप में कार्य किया था। 
 

कौन हैं यह पूर्व आईपीएस अधिकारी?

उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर एक पूर्व आईपीएस अधिकारी ने शनिवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) द्वारा सबसे अधिक सीट जीतने के बावजूद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा टीवीके प्रमुख सी जोसेफ विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं करने के कदम को चुनौती दी है। यह याचिका भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी एम. रामसुब्रमणि द्वारा दायर की गई है।

क्‍या लिखा है याचिका में?

रामसुब्रमणि ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक के रूप में कार्य किया था। उनकी याचिका में दलील दी गई है कि राज्यपाल का विधानसभा के बाहर बहुमत साबित करने का निर्णय असंवैधानिक है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद से अब तक 3 बार थलपति विजय ने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बावजूद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया।
 
याचिका में दलील दी गई है कि राज्यपाल का विधानसभा के बाहर बहुमत साबित करने का निर्णय असंवैधानिक है। याचिका में कहा गया कि राज्यपाल टीवीके को सदन में अपना बहुमत साबित करने का अवसर देने से इनकार नहीं कर सकते। तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच कांग्रेस के 5 विधायक शनिवार को हैदराबाद में डेरा डाले हुए हैं।
यह कदम विधायकों की 'जोड़तोड़' की किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए उठाया गया है। विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) को 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीट मिली हैं, जो बहुमत के लिए जरूरी 118 सदस्यों की संख्या से कम है। 5 विधायकों वाली कांग्रेस ने विजय को समर्थन देने की घोषणा की है।
 
टीवीके नेताओं ने सरकार गठन के लिए वीसीके प्रमुख थोल. थिरुमावलवन से औपचारिक रूप से समर्थन मांगा है। बताया जा रहा है कि पार्टी की ओर से वीसीके नेतृत्व को समर्थन का अनुरोध करते हुए एक पत्र भी भेजा गया है। चेन्नई में लगातार राजनीतिक बैठकों और बातचीत का दौर जारी है। राजनीतिक गलियारों में अब सबकी नजर वीसीके के फैसले पर टिकी हुई है।

विजय के समर्थक ने की आत्मदाह की कोशिश

एक बार फिर से तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) प्रमुख विजय का शपथ ग्रहण समारोह रद्द कर दिया गया है। इस बीच विजय के एक समर्थक ने आत्मदाह करने की कोशिश की है। वह विजय के जल्द मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन सरकार गठन में लगातार हो रही देरी से बेहद भावुक और नाराज थे। खबरों के अनुसार, 40 वर्षीय इसक्कियप्पन ने खुद को आग लगा ली। वो बुरी तरह से झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
यह पहली बार नहीं है जब इसक्कियप्पन ने इस तरह का कदम उठाया हो। 4 महीने पहले भी उन्होंने विजय के मुख्यमंत्री बनने की कामना करते हुए अपने चेहरे में 16 फुट लंबा 'वेल' (भाला) आरपार किया था। उस दौरान भी उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। सरकार गठन में हो रही देरी का असर अब समर्थकों की भावनाओं पर भी दिखाई देने लगा है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
यूपी में योगी मंत्रिमंडल विस्तार, कौन-कौन बन सकता है मंत्री?