रोहित शर्मा ने ऐतिहासिक जीत के बाद खाई बारबाडोस की मिट्टी, वीडियो ने छुआ सभी का दिल
credit : Screengrab of ICC video
India vs South Africa T20 World Cup 2024 Final : भारत ने 30 जून को बारबाडोस में साउथ अफ्रीका को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हराकर इतिहास रचा। रोहित शर्मा टीम इंडिया को ICC ट्रॉफी जीताने वाले तीसरे कप्तान बने। 11 साल से जो ICC ट्रॉफी का सूखा था वो भी खत्म हुआ। जीत के बाद खिलाड़ियों की आंखों से ख़ुशी से आंसू नहीं रुक रहे थे, जिस पल का उन्होंने सालों से इंतजार किया वो पल उनके सामने था।
रोहित शर्मा ने बारबाडोस के मैदान में झंडा भी गाढ़ा जिसका वीडियो हर जगह वायरल हो साथ ही वे इस पल को अपने अंदर समा सके उन्होंने पिच की मिट्टी खाई। वे इस जीत को अपने अंदर संजो कर रखना चाहते थे।
Rohit Sharma has eaten the Grass of Barbados Pitch after India wins T20 World Cup 2024
Novak Djokovic also eats the Grass after every win at Wimbledon as part of his post-match celebrations #T20WorldCupFinal #RohitSharma #indiawin #INDvSA pic.twitter.com/LjyH1Locaa
— Richard Kettleborough (@RichKettle07) June 30, 2024
ऐतिहासिक जीत के बाद टी20 फॉर्मेट से लिया संन्यास
रोहित शर्मा ने कभी टी20 क्रिकेट से विदा लेने के बारे में सोचा नहीं था लेकिन विराट कोहली की तरह युवा पीढी के लिए रास्ता बनाने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया और कहा कि विश्व कप ट्रॉफी जीतने के साथ विदा लेने से बढिया क्या हो सकता है।
दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में सात रन से हराने के बाद चुनिंदा मीडिया से बातचीत में रोहित ने कहा कि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता हालांकि उन्होंने कहा कि वह IPL खेलते रहेंगे।
उन्होंने कहा , मैं अपने भविष्य के बारे में इस तरह से फैसले नहीं लेता। मुझे जो भीतर से अच्छा लगता है, मैं वही करता हूं। मैं आगे के बारे में ज्यादा नहीं सोचता । मैने पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद भी नहीं सोचा था कि यह विश्व कप खेलूंगा या नहीं।
उन्होंने कहा , मैने कभी सोचा नहीं था कि टी20 से संन्यास लूंगा। लेकिन हालात परफेक्ट हैं। विश्व कप जीतकर विदा लेना बेहतर है।
रोहित ने अपने टी-20 करियर में 159 मैचों में सबसे अधिक पांच शतक, 32 अर्धशतक के साथ 32.05 की औसत से 4231 रन बनाए हैं और 140.89 के स्ट्राइक रेट से 4231 रन बनाए। उन्होंने अपने करियर में दो आईसीसी टूर्नामेंट जीते। इससे पहले वह 2007 टी-20 विश्वकप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे और उन्होंने इस बार बतौर कप्तान यह खिताब जीता है।

