शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. Lassi Recipe on Vasant Panchami
Written By

वसंत पंचमी व्यंजन : लाजवाब वासंती लस्सी से मनाएं Vasant Panchami पर्व

वसंत पंचमी व्यंजन : लाजवाब वासंती लस्सी से मनाएं Vasant Panchami पर्व - Lassi Recipe on Vasant Panchami
Vasant Panchami Food 2021
 
सामग्री :
 
500 ग्राम ताजा दही, एक कप मलाईयुक्त दूध, केसर के लच्छे 10-12, आधा चम्मच इलायची पावडर, शक्कर स्वादा‍नुसार, बादाम-पिस्ता की कतरन पाव कटोरी। 
 
विधि : 
 
दही को रवई अथवा मिक्सी में अच्छे से फेंट लें। अब केसर के लच्छों को गुनगुने दूध में कुछ देर तक भिगोकर रखें। पुन: दही में दूध और थोड़ासा पानी और शक्कर मिला कर फिर से फेंट लें। केसर वाला दूध मिलाएं और एक बार फिर मिक्सी में चला लें। 
 
अब गिलासों में भर कर ऊपर से बादाम-पिस्ता की कतरन बुरका कर लाजवाब वासंती लस्सी पेश करें। 

ये भी पढ़ें
वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को लगाएं केसरिया वासंती पेढ़े का भोग