मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. Christmas Delicious Cake
Written By

Delicious Christmas Cake: इस क्रिसमस पर बनाएं डेलीशियस चॉकलेट केक

Delicious Christmas Cake: इस क्रिसमस पर बनाएं डेलीशियस चॉकलेट केक - Christmas Delicious Cake
सामग्री :
2 बड़े चम्मच क्रीम, 2 कप पिसी हुई चीनी, 1 कप कोको पावडर, 1 प्याला मैदा, 1 बड़ा चम्मच मक्खन, 1 कप दही, 1/2 चम्मच नमक, 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोड़ा, 1 बड़ा चम्मच ऑरेंज एसेंस।

आइसिंग सामग्री : 
मक्खन 3 बड़े चम्मच, कोको पावडर 1/4 प्याला, कंडेंस्ड मिल्क 3 बड़े चम्मच, आइसिंग शक्कर 1 प्याला। 
 
विधि : 
एक थाली में मैदा, कोको पावडर, नमक व बेकिंग सोड़े को एक साथ छान लें। एक कटोरे में दही, मक्खन, एसेंस लेकर फेंटें। क्रीम में धीरे-धीरे पिसी चीनी मिलाएं। दही का मिश्रण मिलाकर बुलबुले उठने तक फेंटें। अब मैदे का मिश्रण मिलाकर फेंटें। 
 
केक पैन को घी लगाकर चिकना करें, उस पर थोड़ा-सा मैदा बुरकें। घोल को पैन में डालें। पहले से गर्म ओवन में रखकर धीमें तापमान पर करीब 30-40 मिनट तक बेक कर डेलीशियस चॉकलेटी केक सर्व करें।