1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. trump iran warning stock market fall oil prices surge
Last Modified: मुंबई , गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 (11:13 IST)

ट्रंप के बयान से बाजार में भूचाल: सेंसेक्स 1455 अंक टूटा, कच्चा तेल 107 डॉलर पार

Share Market
Share Market Today : अमेरिकी राष्‍ट्रपति द्वारा ईरान को पाषाण युग में भेजने संबंधी धमकी के बाद अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में आग लग गई। इस वजह से सोना, चांदी और शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 1455 और निफ्टी में 462 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।
 
ट्रंप के बयान से वैश्विक तनाव बढ़ने और स्ट्रेट ऑफ हार्मुज से तेल सप्लाय पर ठोस आश्वासन नहीं मिलने से निराश निवेशकों ने आज शेयर बाजार में जमकर बिकवाली की। सुबह 9.55 पर सेंसेक्स 1455 अंक की गिरावट के साथ 71679 पर था वहीं निफ्टी भी 462 अंक गिरकर 22217 पर जा पहुंचा। सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में नजर आ रहे हैं।
 
एशियाई शेयर बाजारों में भी आज सुबह भारी गिरावट दिखाई दी। निक्कई में 1.37 फीसदी की गिरावट, KOPSI भी 2.83 प्रतिशत फिसल गया, Hang Seng में 0.27 प्रतिशत लुढ़का तो Shanghai में 0.18 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।
 
ट्रंप के भाषण के बाद अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 5.75 फीसदी उछाल के साथ 107 डॉलर प्रति बैरल हो गया। WTI क्रूड भी 4.78 फीसदी बढ़कर 104.9 डॉलर प्रति बैरल हो गया। इंडियन बास्केट में कच्चे तेल की कीमत 124.9 डॉलर प्रति बैरल है।
 
इससे एक दिन पहले युद्ध खत्म होने की उम्मीद से भारतीय शेयर बाजार में काफी बढ़त दिखाई दी थी। सेंसेक्स 1186 अंक उछलकर 73,134 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 348 अंक चढ़कर 22,679 पर पहुंच गया।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर, कई राज्‍यों में बदला मौसम, बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट