1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Trend of decline in Indian stock markets is broken

Share Market : गिरावट से उबरा बाजार, Sensex में मामूली बढ़त, Nifty 23400 के पार

Trend of decline in Indian stock markets is broken
Share Market Update News : लगातार 2 भारी बिकवाली सत्रों के बाद भारतीय शेयर बाजारों में आज अपेक्षाकृत स्थिर सत्र देखा गया। प्रमुख सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे। इस तरह 3 दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला टूट गया। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 49.74 अंक या 0.07 फीसदी बढ़कर 74,608.98 पर बंद हुआ। जबकि एनएसई निफ्टी 33.05 अंक या 0.14 फीसदी चढ़कर 23,412.60 पर समाप्त हुआ। इससे पहले यानी मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1456.04 अंक फिसलकर यानी 1.92 फीसदी गिरावट के साथ 74559.24 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी 436.30 अंक यानी 1.83 फीसदी लुढ़ककर 23379.55 अंक पर आ गया।
 
लगातार 2 भारी बिकवाली सत्रों के बाद भारतीय शेयर बाजारों में आज अपेक्षाकृत स्थिर सत्र देखा गया। प्रमुख सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे। इस तरह 3 दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला टूट गया। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 49.74 अंक या 0.07 फीसदी बढ़कर 74,608.98 पर बंद हुआ। जबकि एनएसई निफ्टी 33.05 अंक या 0.14 फीसदी चढ़कर 23,412.60 पर समाप्त हुआ। 
आज मेटल, तेल से जुड़ी और कंज्यूमर कंपनियों के शेयरों में आई मजबूती ने IT और ऑटो शेयरों की कमजोरी की भरपाई कर दी। मार्केट ब्रेथ भी पॉजिटिव रही। 1,690 शेयरों में गिरावट के मुकाबले 2,328 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी मेटल इंडेक्स 3 प्रतिशत से ज़्यादा उछला।

निफ्टी में शामिल शेयरों में एशियन पेंट्स, अदानी एंटरप्राइजेज और टाटा स्टील आज के टॉप गेनरों में रहे। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले सेशन के 456 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर लगभग 459 लाख करोड़ रुपए हो गया, जिससे निवेशकों की वेल्थ एक ही सेशन में करीब 3 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई।

भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले निचले स्तर पर पहुंच गया। कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और लगातार बनी भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं ने बाजार की बढ़त को सीमित रखा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल 0.5 फीसदी गिरकर 107.27 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। 
इससे पहले यानी मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1456.04 अंक फिसलकर यानी 1.92 फीसदी गिरावट के साथ 74559.24 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी 436.30 अंक यानी 1.83 फीसदी लुढ़ककर 23379.55 अंक पर आ गया। 2 दिन में सेंसेक्स 2700 अंक से अधिक फिसला।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
किसानों को सब्सिडी पर मिलेगी गोबर की जैविक खाद, पशुपालकों को मिलेगा रोजगार