1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. This statement by US President Trump triggered big surge in stock market
Last Modified: मुंबई , बुधवार, 1 अप्रैल 2026 (16:39 IST)

ट्रंप के इस संकेत से Share Bazaar में बड़ा उछाल, Sensex 1187 अंक उछला, Nifty में भी आई तेजी, निवेशकों ने कमाए 11 लाख करोड़

This statement by US President Trump triggered big surge in stock market
Share Market Update News : ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सकारात्‍मक संकेत मिलने के बाद आज शेयर बाजार में बड़ा उछाल देखने को मिला है। राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका 2–3 हफ्तों के भीतर ईरान पर अपने सैन्य हमले रोक सकता है। नए वित्त वर्ष 27 के साथ भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को शानदार वापसी की। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,186.77 अंक या 1.65 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 73,134.32 और निफ्टी 348 अंक या 1.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,679.40 पर बंद हुआ।
 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान

ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सकारात्‍मक संकेत मिलने के बाद आज शेयर बाजार में बड़ा उछाल देखने को मिला है। राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका 2–3 हफ्तों के भीतर ईरान पर अपने सैन्य हमले रोक सकता है।
अमेरिकी के इस बयान के बाद नए वित्त वर्ष में भारतीय शेयर बाजार ने शानदार वापसी की। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,186.77 अंक या 1.65 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 73,134.32 और निफ्टी 348 अंक या 1.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,679.40 पर बंद हुआ।
 

निवेशकों ने की तगड़ी कमाई 

इस तेजी के कारण निवेशकों ने आज तगड़ी कमाई कर डाली। निवेशकों की संपत्ति में 11 लाख करोड़ रुपए की तेजी देखने को मिली, क्योंकि बीएसई में लिस्‍टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले सत्र में दर्ज किए गए 411 लाख करोड़ रुपए की तुलना में बढ़कर 422 लाख करोड़ रुपए हो गया।

ये शेयर रहे टॉप पर 

बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई। निफ्टी इंडिया डिफेंस 5.32 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 3.70 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया 3.69 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 2.46 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 2.13 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 2.09 प्रतिशत, निफ्टी कंजप्शन 2.04 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो 1.97 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
जनता ने राजनीतिक कचरा हटाया तो 9 वर्षों में स्वच्छ हुआ उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ