1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Stock Market Witnesses Modest Uptick Amid Iran-Israel Tensions
Last Modified: मुंबई , गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 (17:51 IST)

Share Bazaar में आई मामूली तेजी, Sensex 185 अंक चढ़ा, Nifty भी 22700 के पार

Stock Market Witnesses Modest Uptick Amid Iran-Israel Tensions
Share Market Update News : ईरान और इसराइल के बीच चल रहे तनाव का झटका दुनियाभर के शेयर बाजारों को उठाना पड़ रहा है, लेकिन आज थोड़ी रिकवरी ने साप्‍ताहिक नुकसान कम कर दिया। आज आईटी और मेटल सेक्टर के शेयर सबसे ज्यादा बढ़े। इस बीच शेयर बाजार शुरुआती गिरावट से उबरते हुए बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 185 अंक चढ़ा, जबकि एनएसई निफ्टी 22700 अंक के ऊपर पहुंच गया। इससे पहले बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 1186.77 अंक बढ़कर 73134.32 अंक पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 348 अंक चढ़कर 22679.40 अंक पर रहा था। 
 

शुरुआती गिरावट से उबरा शेयर बाजार  

ईरान और इसराइल के बीच चल रहे तनाव का झटका दुनियाभर के शेयर बाजारों को उठाना पड़ रहा है, लेकिन आज थोड़ी रिकवरी ने साप्‍ताहिक नुकसान कम कर दिया। आज आईटी और मेटल सेक्टर के शेयर सबसे ज्यादा बढ़े। इस बीच शेयर बाजार शुरुआती गिरावट से उबरते हुए बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 185.23 अंक चढ़ा, जबकि एनएसई निफ्टी 22,713.10 अंक पर पहुंच गया।
एचसीएल टेक और टीसीएस जैसी आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों और एचडीएफसी बैंक तथा आईसीआईसीआई बैंक जैसे प्रमुख बैंकों में मजबूत लिवाली से सूचकांक को भारी नुकसान से उबरने में मदद मिली। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 496.85 अंक यानी 2.19 प्रतिशत लुढ़क गया था लेकिन बाद में इसमें सुधार हुआ।
 

डॉलर के मुकाबलेे रुपया चढ़ा   

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैंकों को घरेलू 'फॉरवर्ड बाजारों' से प्रतिबंधित करने के लिए उठाए गए कई उपायों के बाद रुपए में आई तेजी ने भी निवेशकों के भरोसे को बेहतर बनाने में मदद की। कारोबार के दौरान रुपया 188 पैसे बढ़कर डॉलर के मुकाबले 92 के स्तर पर पहुंच गया और अंत में 150 पैसे से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ।
 

येे शेयर रहे टॉप गेनर्स   

सेंसेक्स के शेयरों में इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी इंडिया, टाइटन, एक्सिस बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लि., कोटक महिंद्रा बैंक और आईटीसी प्रमुख रूप से लाभ में रहे। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 1,186.77 अंक बढ़कर 73,134.32 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 348 अंक चढ़कर 22,679.40 अंक पर रहा।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
ये भी पढ़ें
Hormuz पर भारत को ईरान का भरोसा, सुरक्षित हैं भारतीय, ट्रंप ने दी ईरान को खत्म करने की चेतावनी