शेयर बाजार में तेजी: मिडिल ईस्ट संकट घटने से निवेशकों के खिले चेहरे, जानें क्या रहा मार्केट का हाल
Share Market Weekly Review : मीडिल ईस्ट से आ रही सकारात्मक खबरों से लगातार दूसरे हफ्ते भी भारतीय शेयर बाजार में तेजी दिखाई दी। इस हफ्ते सेंसेक्स में 943 अंक बढ़ा तो निफ्टी में भी 302 अंकों की तेजी दिखाई दी। इस सप्ताह निवेशकों की संपत्ति 14.40 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई। जानिए मार्केट ट्रेड और निवेशकों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह।
कैसी रही सेंसेक्स और निफ्टी की चाल
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 703 अंक टूटकर 76,848 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 208 अंक बढ़कर 23,842 पर जा पहुंचा। मंगलवार को अंबेडकर जयंती की वजह से शेयर बाजार बंद थे। बुधवार को सेंसेक्स 1264 अंक उछलकर 78111 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 389 अंक बढ़कर 24231 पर जा पहुंचा।
गुरुवार को सेंसेक्स 122 अंक गिर गया जबकि निफ्टी 35 अंक गिरकर 24196 पर बंद हुआ। हफ्ते के आखिरी दिन सेंसेक्स 505 अंक बढ़कर 78500 के करीब जा पहुंचा। वहीं निफ्टी भी करीब 156 अंकों की रिकवरी के साथ 24,300 के पार पहुंच गया।
इन फैक्टर्स से तय हुई बाजार की चाल
अमेरिका ईरान के बीच घटते तनाव के साथ ही इजराइल लेबनान के बीच सीजफायर ने निवेशकों में उत्साह का संचार किया। हार्मुज स्ट्रेट पर भले ही अमेरिका और ईरान में तनाव नजर आ रहा है लेकिन इसके जल्द ही खुलने की उम्मीद भी बंधी है। कच्चे तेल की कीमतों में कमी से भारतीय शेयर बाजारों में मजबूती आई। बाजार अब यह मानकर चल रहा है कि सीजफायर अब स्थायी हो जाएगा, इससे क्रूड की कीमतें स्थिर होंगी और भारत को बड़ी राहत मिलेगी। टीसीएस, एचडीएफसी बैंक के नतीजे भी सकारात्मक रहें।
कैसा रहेगा अगला हफ्ता
पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच अगले हफ्ते शांति वार्ता का दूसरा दौर हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी डील फाइनल होने पर पाकिस्तान आने के संकेत दिए हैं। अगर वार्ता के सकारात्मक नतीजे निकलते हैं तो दुनियाभर के बाजारों में तेजी का दौर शुरू होगा। हार्मुज के रास्ते अगर तेल की आपूर्ति शुरू होने पर दुनियाभर के देशों को तेल संकट से भी राहत मिलेगी। हालांकि मिडिल ईस्ट में पूर्ण शांति होने तक अमेरिकी की नाकेबांदी जारी रहेगी। इससे बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है।
अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।
लेखक के बारे में
नृपेंद्र गुप्ता
नृपेंद्र गुप्ता पिछले 21 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं।
अनुभव : नृपेंद्र गुप्ता 2 दशक से ज्यादा समय से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य....
और पढ़ें