1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. stock market surge trump statement sensex nifty rise
Last Modified: मुंबई , मंगलवार, 24 मार्च 2026 (10:00 IST)

ट्रंप के एक बयान से बदल गया बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

share market 24 march
Share Market 24 march : अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध पर अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान से मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी बढ़त दिखाई दी। आज सुबह 10 बजे सेंसेक्स में 777 और निफ्टी में 240 अंकों का उछाल दिखाई दिया।
 
सेंसेक्स 24 मार्च को सुबह 9.15 बजे सेंसेक्स ने 1157 अंकों की बढ़त के साथ ओपनिंग की। निफ्टी भी 355 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ खुला। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल, ऑटो और सरकारी बैंक के शेयरों में आज तेजी दिखाई दे रही है। आईटी, एफएमसीजी और हेल्थकेयर सेक्टर भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
 

बाजार में क्यों आया उछाल

बाजार में इस उछाल की मुख्य वजह राष्ट्रपति ट्रंप का वह बयान है जिसमें उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच 'बहुत अच्छी और रचनात्मक बातचीत' हुई है। ट्रंप ने अगले 5 दिनों के लिए ईरान के पावर प्लांट और ऊर्जा ठिकानों पर किसी भी तरह के सैन्य हमले को टालने का निर्देश दिया है। हालांकि युद्ध अभी भी जारी है। इजराइल और ईरान ने आज भी एक दूसरे पर जमकर हमले किए। इस वजह से बाजार में अभी भी अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है।
 

सस्ता हुआ क्रूड, सोना चांदी गिरे

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतों में कमी आई। ब्रेंट क्रूड 103.4 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 91.45 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इंडियन बास्केट में कच्चे तेल के दाम 149.9 डॉलर प्रति बैरल थे। सोने में 2300 और चांदी में 9167 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। रुपया 93.84 के स्तर पर पहुंच गया।

 

क्या है दुनियाभर के बाजारों का हाल

वॉल स्ट्रीट पर सोमवार को जबरदस्त तेजी रही। S&P 500 इंडेक्स से लेकर NASDAQ में तेजी देखी गई। जापान का निक्केई 225 सूचकांक 0.75 प्रतिशत बढ़ा तो सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक 0.13 प्रतिशत की बढ़त दिखाई दी। हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 1.75 प्रतिशत बढ़ा और दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 2 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 5522 पर पहुंच गया।
 
इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 1836 अंक गिरकर 72696 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 601 अंक लुढ़ककर 22512 पर आ गया। 28 फरवरी से भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के 48.29 लाख करोड़ रुपए डूब चुके हैं।  
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू हो सकता है महिला आरक्षण कानून, बजट सत्र में संशोधन बिल लाने की तैयारी में सरकार