सम्बंधित जानकारी
- Share Market : बिकवाली के दबाव में Sensex 150 अंक टूटा, Nifty भी आया 23200 के नीचे
- Share Bazaar में बिकवाली रही हावी, Sensex में आई मामूली तेजी, गिरावट में रहा Nifty
- गिरावट से उबरा Share Bazaar, Sensex 395 अंक उछला, Nifty में भी आई तेजी
- मार्केट कैप में भारत को लगा बड़ा झटका! राजेश एक्सपोर्ट्स में 15 लाख करोड़ का फर्जीवाड़ा; शेयर बाजार के लिए कैसा रहेगा अगला हफ्ता?
- Share Market : उतार-चढ़ाव के बाद आई गिरावट, Sensex 117 अंक टूटा, Nifty भी 23400 के नीचे
ट्रंप के बयान से Share Bazaar में तूफानी तेजी, Sensex 1695 अंक उछला, Nifty भी 23600 के पार
Share Market Update News : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दावा कि ईरान के साथ डील पर सहमति बन गई है। इसके साथ ही उन्होंने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने का भी आदेश दिया है। ट्रंप के इस बयान, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट और मजबूत वैश्विक संकेतों से आज भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 1695.40 अंक यानी 2.30 फीसदी के उछाल के साथ 75527.95 अंक पर पहुंच गया, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 461.30 अंक यानी 1.99 फीसदी चढ़ककर 23622.90 अंक पर बंद हुआ।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया यह दावा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दावा कि ईरान के साथ डील पर सहमति बन गई है। इसके साथ ही उन्होंने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने का भी आदेश दिया है। ट्रंप के इस बयान, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट और मजबूत वैश्विक संकेतों से आज भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।
निवेशकों ने जमकर की खरीदारी
कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 1695.40 अंक यानी 2.30 फीसदी के उछाल के साथ 75527.95 अंक पर पहुंच गया, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 461.30 अंक यानी 1.99 फीसदी चढ़ककर 23622.90 अंक पर बंद हुआ। जब किसी बड़े भू-राजनीतिक संकट के खत्म होने की संभावना बनती है, तो शेयर बाजारों में जोखिम लेने की क्षमता बढ़ती है। यही वजह रही कि भारतीय बाजार में भी निवेशकों ने जमकर खरीदारी की।
मार्केट कैप बढ़ा 10 लाख करोड़ रुपए
इस तेजी से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 462 लाख करोड़ रुपए हो गया। बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा 5.62 फीसदी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप में 2.43 फीसदी और निप्टी स्मॉलकैप में 2.8 फीसदी तेजी आई।
कच्चे तेल की कीमत में आई गिरावट
भारतीय रुपया 64 पैसे बढ़कर 95.11 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि पिछली बार यह 95.75 पर बंद हुआ था। कच्चे तेल की कीमत में भी आज गिरावट आई है। ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क, ब्रेंट क्रूड 5 फीसदी गिरकर 86.4 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जो पिछले दो महीनों के निचले स्तर के करीब है।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
