बिहार चुनाव परिणाम से पहले Share Bazaar सतर्क, Sensex और Nifty की रही सपाट क्लोजिंग
Share Market Update News : भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को यानी आज भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शेयर बाजार आज बिहार चुनाव परिणाम से पहले सतर्क मुद्रा में नजर आया। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच सेंसेक्स मात्र 12.16 अंक की बढ़त के साथ 84478.67 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी मामूली 3 अंक की बढ़त लेकर 25879 अंक पर रहा। इससे पहले यानी बुधवार को शेयर बाजारों में भारी तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स ने 590 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाई, तो वहीं निफ्टी चढ़कर 25870 के स्तर को पार कर गया था। बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल्स में एनडीए की वापसी की संभावना से बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली।
खबरों के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को यानी आज भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शेयर बाजार आज बिहार चुनाव परिणाम से पहले सतर्क मुद्रा में नजर आया। सेंसेक्स 12.16 अंक या 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,478.67 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 3.36 अंक या 0.01 प्रतिशत 25,879.15 के स्तर पर रहा। अच्छे ग्लोबल और घरेलू संकेतों के बावजूद शुरुआत बढ़त को मुनाफावसूली ने खत्म कर दिया।
उन्होंने आगे कहा कि अक्टूबर में महंगाई का रिकॉर्ड लो लेवल पर आने से आरबीआई के ब्याज दर कट की उम्मीदें और मजबूत हो गईं, जिससे मेटल और रियल्टी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। बिहार चुनाव परिणाम से पहले सतर्कता के माहौल में बेंचमार्क इंडेक्स दिन के आखिर में करीब-करीब वहीं बंद हुए, जहां से शुरू हुए थे।
एशियन पेंट्स के शेयर 3.81 फीसदी की छलांग के साथ 2879.10 रुपए पर बंद हुए, जबकि आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों ने 1.99 फीसदी की बढ़त के साथ 1385.95 रुपए के स्तर पर क्लोजिंग दी। इससे पहले यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजारों में भारी तेजी देखने को मिली थी।
बुधवार को सेंसेक्स ने 590 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाई, तो वहीं निफ्टी चढ़कर 25870 के स्तर को पार कर गया था। बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल्स में एनडीए की वापसी की संभावना से बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली।
Edited By : Chetan Gour