1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Latest prices of Mumbai Stock Exchange for 31 July 2025
Last Updated :मुंबई , गुरुवार, 31 जुलाई 2025 (11:19 IST)

Share bazaar : ट्रंप टैरिफ से सहमा बाजार, Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में रही गिरावट

Mumbai Stock Exchange
Share bazaar News: घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका के 25 प्रतिशत शुल्क लगाने और रूस से कच्चा तेल एवं हथियार खरीदने पर जुर्माना लगाने की घोषणा के बाद बाजार लड़खड़ा गया है। इस घोषणा को भारत पर अमेरिका की मांगों को मानने के लिए दबाव बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 786.36 अंक की गिरावट के साथ 80,695.50 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 212.8 अंक फिसलकर 24,642.25 अंक पर आ गया।
 
इन प्रमुख कंपनियों के शेयरों में रहा उतार-चढ़ाव : सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, टाइटन और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। हालांकि इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और पॉवर ग्रिड के शेयर बढ़त में रहे।ALSO READ: Share bazaar: विदेशी पूंजी की निकासी से शेयर बाजार में आई गिरावट, Sensex 131 और Nifty 23 अंक फिसला
 
एशियाई (Asian) और अमेरिकी (American) बाजारों में : एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे जबकि जापान का निक्की 225 फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
 
ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 73.10 डॉलर प्रति बैरल पर और एफआईआई (FII) बुधवार को बिकवाल रहे : अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत फिसलकर 73.10 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 850.04 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
 
ट्रंप ने 1 अगस्त से 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की बुधवार को घोषणा की : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर दोनों देशों के बीच जारी बातचीत में कुछ गतिरोध के संकेतों के बीच भारत पर 1 अगस्त से 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की बुधवार को घोषणा की। इसके अलावा ट्रंप ने रूस से सैन्य उपकरण और कच्चा तेल खरीदने के लिए अतिरिक्त जुर्माना लगाने का भी फैसला किया है।ALSO READ: Share bazaar: शेयर बाजार में 2 दिन से जारी गिरावट थमी, Sensex 443 अंक चढ़ा, Nifty भी 25,000 अंक के पार
 
रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, 14 पैसे चढ़कर 87.66 प्रति डॉलर पर : रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक निचले स्तर से 14 पैसे उबरकर 87.66 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिका के 25 प्रतिशत शुल्क लगाने तथा रूसी कच्चा तेल एवं हथियार खरीदने पर जुर्माना लगाने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हस्तक्षेप की आशंका के बीच रुपया संभला है।
 
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि 3 साल से अधिक समय में 1 दिन की सबसे बड़ी गिरावट यानी 89 पैसे टूटने के बाद रुपए ने कुछ हद तक वापसी की है लेकिन अब भी नकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहा है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 87.66 पर खुला। फिर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.74 के शुरुआती निचले स्तर को छू गया।ALSO READ: Share bazaar: वैश्विक शेयर बाजारों में सुस्त रुख से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में रही गिरावट
 
रुपया बुधवार को अपने सर्वकालिक निचले स्तर 87.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.78 पर आ गया।
 
घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 582.49 अंक की गिरावट के साथ 80,899.37 अंक पर और निफ्टी 151.70 अंक फिसलकर 24,802.45 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत फिसलकर 73.10 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 850.04 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर दोनों देशों के बीच जारी बातचीत में कुछ गतिरोध के संकेतों के बीच भारत पर 1अगस्त से 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की बुधवार को घोषणा की। इसके अलावा ट्रंप ने रूस से सैन्य उपकरण और कच्चा तेल खरीदने के लिए अतिरिक्त जुर्माना लगाने का भी फैसला किया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
मालेगांव ब्लास्ट मामले में बड़ा फैसला, साध्वी प्रज्ञा, कर्नल पुरोहित समेत सभी 7 आरोपी बरी