1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. iran israel war impact indian stock market crash sensex nifty
Last Modified: मुंबई , सोमवार, 23 मार्च 2026 (15:58 IST)

ईरान-इजराइल युद्ध से हिला बाजार: सेंसेक्स 1800 अंक टूटा, निवेशकों के 14 लाख करोड़ डूबे

share market crash 23 march
Share Market Crash : अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के चलते सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स में 1800 से ज्यादा अंकों की गिरावट आई तो निफ्टी भी 602 अंक गिर गया। इससे निवेशकों को 14 लाख करोड़ का नुकसान हुआ।
 
सुबह 9.54 बजे सेंसेक्स में 1472 अंक टूटकर 73,060 पर थे, वहीं निफ्टी भी 484 अंकों की गिरावट के साथ 22,633 पर जा पहुंचा। दिन चढ़ने के साथ ही निवेशकों की घबराहट भी बढ़ती चली गई। कारोबार की समाप्ति पर 1836 अंकों की गिरावट के साथ 72,696 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 602 अंक गिरकर 22,513 पर जा पहुंचा।
 

क्रूड 113 डॉलर पार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की होर्मुज को 48 घंटे में खोलने की धमकी के बाद ईरान ने इसे पूरी तरह बंद करने की बात कही है। इससे दुनियाभर में तेल संकट गहराने की आशंका है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतें 113 डॉलर के पार पहुंच गई। WTI क्रूड भी 99.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इंडियन बास्केट में भी आज क्रूड के दाम 156.3 डॉलर प्रति बैरल हो गए।
 

रुपया पहली बार 94 पार

दुनिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से रुपया दबाव में है। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 94.01 पर आ गया। यह रुपए का अब तक का सबसे निचला स्तर है। 
 

सोने चांदी में भारी गिरावट

देश में आज एक बार फिर सोने चांदी की किमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। MCX पर दोपहर 1:07 बजे सोने की कीमत 12,942 रुपए गिरकर 1,31,550 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी। इस समय चांदी 22,162 रुपए गिरकर 204,610 रुपए प्रति किलो पर आ गई। स्पॉट गोल्ड और स्पॉट सिलवर में भी आज बढ़त दिखाई दी। यहां सोने की कीमत 4186.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं स्पॉट सिल्वर की कीमत 62.847 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
पश्चिम एशिया युद्ध के बीच PM मोदी ने क्यों की E20 पेट्रोल की तारीफ? तेल संकट से भारत को बचाने का बना 'कवच