1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Decline in Indian stock market came to halt today

Share Bazaar में गिरावट पर लगा विराम, Sensex 326 अंक उछला, Nifty में भी आई तेजी

Decline in Indian stock market came to halt today
Share Market Update News : भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट पर विराम लग गया। शेयर कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 325.72 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 74,532.96 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं एनएसई का निफ्टी 213.10 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 23,114.50 के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले यानी गुरुवार को कच्चे तेल के दाम में तेजी और वैश्विक स्तर पर कमजोरी के रुख से स्थानीय शेयर बाजारों में हाहाकार मच गया। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 2497 अंक का गोता लगा गया, जबकि एनएसई निफ्टी 776 अंक लुढ़क गया।

एक दिन पहले की भारी गिरावट के बाद भारतीय शेयरों बाजारों में आज मजबूत रिकवरी देखने को मिली। भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट पर विराम लग गया। शेयर कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 325.72 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 74,532.96 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं एनएसई का निफ्टी 213.10 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 23,114.50 के स्तर पर पहुंच गया। 

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स

टॉप गेनर्स में आज टाटा एलेक्सी, आइनॉक्स विंड और लौरस लैब्स ने क्रमशः 4.91 फीसदी, 4.83 फीसदी और 4.48 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। वोडाफोन-आइडिया और जिंदल स्टील के शेयरों में भी क्रमशः 4.47 फीसदी और 4.25 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।

नेतन्याहू के बयान से बदला माहौल

इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बयान ने भी बाजार को सपोर्ट दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ मिलकर अहम समुद्री रास्तों को फिर से खोलने की कोशिश हो रही है। उन ईरान के तेल-गैस ठिकानों पर हमले नहीं होंगे और युद्ध जल्दी खत्म हो सकता है। नेतन्याहू के इस बयान से माहौल बदला नजर आया।
 

यूरोप के शेयर सेंसेक्स में तेजी का माहौल 

दक्षिण कोरिया का प्रमुख इंडेक्स कोस्पी बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि चीन का शंघाई एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। जापान के बाजार छुट्टी के चलते बंद रहे। वहीं यूरोप के शेयर सेंसेक्स में तेजी का माहौल बना रहा और वहां के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते नजर आए।

गुरुवार को आई थी बड़ी गिरावट

इससे पहले यानी गुरुवार को कच्चे तेल के दाम में तेजी और वैश्विक स्तर पर कमजोरी के रुख से स्थानीय शेयर बाजारों में हाहाकार मच गया। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 2497 अंक का गोता लगा गया, जबकि एनएसई निफ्टी 776 अंक लुढ़क गया। निफ्टी में 12 महीने की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। ऐसे में निवेशकों का कुल 15 लाख करोड़ का नुकसान हुआ।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
अवैध जुए और सट्टेबाजी पर सरकार का बड़ा एक्‍शन, 300 Websites और Betting Apps को किया ब्‍लॉक