1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. /business/govt-plans-lic-stake-sale-via-ofs-to-raise-10000-crore-shares-tumble
Last Updated :मुंबई , बुधवार, 27 मई 2026 (15:35 IST)

LIC में फिर हिस्सेदारी बेचेगी मोदी सरकार: OFS के जरिए जुटाएगी 10,000 करोड़ रुपए

LIC
LIC Stake Sale : मोदी सरकार 4 साल बाद एक बार फिर भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में बड़ी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही है। इस शेयर बिक्री के जरिए सरकार का लक्ष्य लगभग 10000 करोड़ रुपए जुटाने का है।
 

OFS के जरिए 2 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का प्लान

ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक, सरकारी बीमा कंपनी LIC में सरकार 2 फीसदी तक की हिस्सेदारी बेच सकती है। सरकार ने बिक्री पेशकश (ओएफएस) मार्ग के माध्यम से एलआईसी में आगे शेयर बिक्री के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। जून महीने के अंत या जुलाई महीने की शुरुआत में कंपनी की हिस्सेदारी बेचने की योजना है।
 

एलआईसी के शेयरों में गिरावट

एलआईसी द्वारा हिस्सेदारी बेचने की खबर से कंपनी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर 2.52 बजे एलआईसी का शेयर करीब साढ़े 3.56 फीसदी गिरकर 824.45 रुपए पर था।
 

2022 में बेची थी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी

भारत सरकार ने मई 2022 में लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन में 3.5% हिस्सेदारी बेची थी। उस समय का देश का सबसे बड़ा IPO लॉन्च कर करीब 21,000 करोड़ रुपए जुटाए गए थे। बैंक में 31 मार्च 2026 तक LIC में भारत सरकार की हिस्सेदारी 96.5% है।
 

एलआईसी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 5.21 लाख करोड़

सरकार को 16 मई 2027 तक अनिवार्य 10 प्रतिशत सार्वजनिक शेयरधारिता की जरूरत को पूरा करने के लिए एलआईसी में 6.5 प्रतिशत और हिस्सेदारी बेचने की जरूरत है। एलआईसी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 5.21 लाख करोड़ रुपए है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत