गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. BSE, Sensex, Nifty
Written By
Last Modified: गुरुवार, 17 नवंबर 2016 (17:36 IST)

सेंसेक्स 6 महीने के निचले स्तर पर

सेंसेक्स 6 महीने के निचले स्तर पर - BSE, Sensex, Nifty
मुंबई। नोटबंदी के अर्थव्यवस्था पर असर को लेकर चिंताओं के बीच बिकवाली दबाव के चलते बंबई शेयर बाजार में गिरावट गुरुवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रही। सेंसेक्स 71 अंक से अधिक टूटकर लगभग छह महीने के निचले स्तर 26,228 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 8,100 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे चला गया।
 
कारोबारियों का कहना है कि भारत सहित अन्य उदीयमान बाजारों से विदेशी पूंजी निकाले जाने और डॉलर के 13 साल के उच्च स्तर पर पहुंचने से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई। सरकार ने 500 व 1,000 रुपए के मौजूदा नोटों को चलन से बाहर कर दिया है। सरकार के नोटबंदी के इस कदम के किराना व परचून की दुकानों, ढाबों व अन्य छोटे कारोबारों पर असर को लेकर चिंता जताई जा रही है जो कि मुख्य रूप से नकदी के कारोबार में चलते हैं।
 
सुबह रुपया 26,304.90 अंक पर मामूली सुधार के साथ खुला। कारेाबार के दौरान यह 26,449.87 अंक तक मजबूत हुआ। हालांकि बाद में बिकवाली दबाव से यह 26,155.40 अंक तक लुढ़का। यह अंतत: 71.07 अंक की गिरावट दिखाता हुआ 26,227.62 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स में यह निचला स्तर 25 मई 2016 को देखने को मिला था।
 
निफ्टी कारेाबार के दौरान 8151.25 और 8060.30 अंक के दायरे में रहने के बाद 31.65 अंक की गिरावट दिखाता हुआ 8079.95 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले 26 मई 2016 को निफ्टी 8069.65 अंक पद बंद हुआ था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
अरुण जेटली ने दिया अरविंद केजरीवाल को जवाब