सम्बंधित जानकारी
- Share Market : गिरावट से उबरा बाजार, Sensex में मामूली बढ़त, Nifty 23400 के पार
- लगातार दूसरे दिन Share Bazaar में हाहाकार, Sensex अंक 1456 फिसला, Nifty भी 23380 के नीचे
- Share Market Crash : सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भारी गिरावट, क्या PM मोदी की अपील से डरे निवेशक? जानिए क्या रहे 5 कारण
- DII ने शेयर बाजार को संभाला, क्रूड 100 डॉलर पार, निवेशकों के लिए कैसा रहेगा अगला हफ्ता?
- Share Bazaar में लगातार दूसरे दिन गिरावट, Sensex 516 अंक लुढ़का, Nifty भी 24200 के नीचे
Share Bazaar में आई बहार, Sensex 790 अंक उछला, Nifty भी 23680 के पार
Share Market Update News : मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के अंत में 789.74 अंक यानी 1.06 फीसदी उछलकर 75,398.72 अंक पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 277 अंक यानी 1.18 फीसदी चढ़कर 23689.60 अंक पर क्लोज हुआ। इस तेजी से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 5 लाख करोड़ रुपए की तेजी के साथ 463 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। इससे पहले लगातार 4 सत्र की गिरावट के बाद बुधवार को शेयर बाजार मामूली तेजी के साथ बंद हुआ था।
मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के अंत में 789.74 अंक यानी 1.06 फीसदी उछलकर 75,398.72 अंक पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 277 अंक यानी 1.18 फीसदी चढ़कर 23689.60 अंक पर क्लोज हुआ।
इस तेजी से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 5 लाख करोड़ रुपए की तेजी के साथ 463 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। इससे पहले लगातार 4 सत्र की गिरावट के बाद बुधवार को शेयर बाजार मामूली तेजी के साथ बंद हुआ था। भारती एयरटेल का शेयर सबसे ज्यादा 5.53 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ।
इटरनल, एचडीएफसी बैंक, अडाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में भी उल्लेखनीय तेजी रही। HDFC Bank और ICICI Bank जैसे बड़े बैंक बाजार को ऊपर खींचने वाले सबसे बड़े नामों में रहे। NIFTY Pharma दिन का सबसे मजबूत सेक्टर रहा। इस तेजी के केंद्र में रही Cipla। तेल की कीमतों में तेजी और एफआईआई की लगातार निकासी से रुपया दबाव में है।
इससे पहले यानी बुधवार को लगातार 2 भारी बिकवाली सत्रों के बाद भारतीय शेयर बाजारों में अपेक्षाकृत स्थिर सत्र देखा गया। प्रमुख सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे। इस तरह 3 दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला टूट गया। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 49.74 अंक या 0.07 फीसदी बढ़कर 74,608.98 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 33.05 अंक या 0.14 फीसदी चढ़कर 23,412.60 पर समाप्त हुआ।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
