शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

शिव कपूर संयुक्त 35वें स्थान पर रहे

शिव कपूर संयुक्त 35वें स्थान पर रहे -
भारत के शिव कपूर अंतिम दौर में लेवल पार का स्कोर बनाने के बाद संयुक्त 35वें जबकि हमवतन ज्योति रंधावा टूर्नामेंट का अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाने के बाद यहाँ बीएमडब्ल्यू पीजीए गोल्फ चैम्पियनशिप में संयुक्त 64वें स्थान पर रहे।

शिव कपूर का कुल स्कोर एक अंडर 287 रहा और उन्होंने 30600 यूरो जीते। रंधावा का कुल स्कोर 293 रहा और उन्होंने 10125 यूरो अपने नाम किए।

पाल कैसी (271) ने 68 के स्कोर के साथ रोस फिशर (64) की चुनौती को तोड़ते हुए एक शॉट से खिताब जीत लिया।