शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: मुंबई (भाषा) , गुरुवार, 28 मई 2009 (22:42 IST)

रग्बी में खेलेगी भारतीय महिला टीम

रग्बी में खेलेगी भारतीय महिला टीम -
भारत की महिला रग्बी टीम थाईलैंड के पटाया में 30 और 31 मई को होने वाली एशिया महिला सेवन्स टूर्नामेंट के साथ पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।

13 सदस्यीय टीम की अगुआई पुणे की अवानी शादाबे करेगी जबकि कोच की भूमिका फिजी की उसाइया बुइमुइवाई निभाएँगी।

रग्बी इंडिया के अध्यक्ष प्रमोद खन्ना ने कहा कि यह भारत और इस खेल के लिए ऐतिहासिक क्षण है। भारत को सेकंड डिवीजन के पूल सी में लाओस कंबोडिया और मलेशिया के साथ रखा गया है।