गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: ग्लास्गो , बुधवार, 23 जुलाई 2014 (14:19 IST)

ओलंपिक पदक विजेता राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर

ओलंपिक पदक विजेता राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर -
FILE
ग्लास्गो। ओलंपिक रजत पदक विजेता वेल्स के मुक्केबाज फ्रेड इवांस का एक्रीडिटेशन रद्द किए जाने के बाद उन्हें राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर कर दिया गया है।

वेल्स के इस वेल्टरवेट मुक्केबाज को बताया गया है कि राष्ट्रमंडल खेल अधिकारियों द्वारा की गई पड़ताल के बाद उन्हें खेलों में भाग लेने की अनुमति नहीं दी गई है।

वेल्स के दल प्रमुख ब्रायन डेविस ने एक बयान में कहा कि टीम वेल्स इसकी पुष्टि करती है कि मुक्केबाज फ्रेड इवांस का एक्रीडिटेशन ग्लास्गो 2014 आयोजकों ने गृह विभाग और राष्ट्रमंडल खेल एक्रीडिटेशन बोर्ड द्वारा की गई पड़ताल के बाद रद्द कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि फ्रेड विश्वस्तरीय मुक्केबाज हैं और काफी अनुशासित तरीके से कठिन हालात का सामना किया है। हम उनके पेशेवर रवैए के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं।

अभी यह पता नहीं चल सका है कि इवांस को खेलों में भाग लेने से क्यों रोका गया। हालांकि अप्रैल में उन्होंने बर्मिंघम में नाइट क्लब के बाहर झगड़े में शामिल होने की बात स्वीकार की थी जिसके बाद उन पर जुर्माना लगाया गया था। (भाषा)