बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Weightlifter Meerabai Chanu, Tokyo Olympics 2020, 49kg category
Written By
Last Modified: मंगलवार, 10 जुलाई 2018 (09:33 IST)

टोक्यो ओलंपिक में 49 किलो वर्ग में भाग ले सकती हैं मीराबाई चानू

टोक्यो ओलंपिक में 49 किलो वर्ग में भाग ले सकती हैं मीराबाई चानू - Weightlifter Meerabai Chanu, Tokyo Olympics 2020, 49kg category
नई दिल्ली। विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू 2020 टोक्यो ओलंपिक में 48 की बजाय 49 किलो वर्ग में उतर सकती है, चूंकि अंतरराष्ट्रीय महासंघ ने हाल ही में खेल में नए वर्ग डालने का फैसला किया है।


अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ के कार्यकारी बोर्ड की पांच जुलाई को ताशकंद में हुई बैठक में ओलंपिक में पुरुष और महिला वर्ग में सात नए भार वर्ग जोड़ने का फैसला किया गया। इसके साथ ही अन्य अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में दस नए भार वर्ग जोड़े जाएंगे।

टोक्यो ओलंपिक में महिला वर्ग में 49 किलो, 55 किलो, 59 किलो, 64 किलो, 76 किलो, 87 किलो और प्लस 87 किलो भार वर्ग होंगे। वहीं पुरुष वर्ग में 61 किलो, 67 किलो, 73 किलो, 81 किलो, 96 किलो, 109 और प्लस 109 किलो वर्ग होंगे।

युवा और जूनियर वर्ग में भी नए भार वर्ग लाए जाएंगे। मीराबाई ने अमेरिका में पिछले साल नवंबर में विश्व चैंपियनशिप में 48 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। वे एशियाई खेलों में भी इसी वर्ग में उतरेंगी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
जीत के बाद हार्दिक पंड्या ने कहा, रोहित की पारी विशेष थी...