गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Vishwajeet Bhattacharya, coach, Indian football team old striker
Written By
Last Modified: शनिवार, 20 जून 2015 (17:48 IST)

ईस्ट बंगाल के कोच बने विश्वजीत भट्टाचार्य

ईस्ट बंगाल के कोच बने विश्वजीत भट्टाचार्य - Vishwajeet Bhattacharya, coach, Indian football team old striker
कोलकाता। भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व स्ट्राइकर विश्वजीत भट्टाचार्य को 2015-16 सत्र के लिए ईस्ट  बंगाल क्लब का मुख्य कोच नियुक्त किया गया।
क्लब के अध्यक्ष प्रणब दासगुप्ता ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि भट्टाचार्य 1 साल के लिए इस पद  पर रहेंगे और तुरंत प्रभाव से यह पद संभालेंगे।
 
भट्टाचार्य की मौजूदगी में दासगुप्ता ने कहा कि विश्वजीत 1 साल के लिए मुख्य कोच होंगे और वे तुरंत  प्रभाव से पद संभालेंगे। ईस्ट बंगाल के पूर्व खिलाड़ी भट्टाचार्य इससे पहले 2006 और 2010 में मोहन  बागान को कोचिंग दे चुके हैं। वे पिछले सत्र में आईलीग द्वितीय डिवीजन में जॉर्ज टेलीग्राफ टीम के कोच  थे।
 
भट्टाचार्य 1984 नेहरू गोल्ड कप और एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। (भाषा)