शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Sports Minister postpone visit to Tokyo due to Covid-19
Written By
Last Updated : सोमवार, 16 मार्च 2020 (13:41 IST)

Covid-19 के कारण खेल मंत्री और आईओए दल का तोक्यो दौरा स्थगित

Covid-19 के कारण खेल मंत्री और आईओए दल का तोक्यो दौरा स्थगित - Sports Minister postpone visit to Tokyo due to Covid-19
नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी के चलते खेल मंत्री किरेन रीजीजू और आईओए के शीर्ष अधिकारियों का इस महीने के अंत में तोक्यो का दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है।
 
उनका यह दौरा 25 से 29 मार्च तक तय था जो ओलंपिक के लिए भारत के साजो-सामान संबंधित तैयारियों को देखने के लिए होना था। लेकिन अब यह दौरा बाद में कराया जाएगा, जिसकी तारीख अभी तय होनी है।
 
रीजीजू के अलावा दल के अन्य सदस्य भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा, महासचिव राजीव मेहता, भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह, खेल सचिव राधे श्याम जुलानिया और भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान थे।
 
रीजीजू ने ट्वीट किया, ‘उच्च स्तरीय भारतीय दल के 25 मार्च के तोक्यो दौरे को अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया गया जो भारत की तोक्यो ओलंपिक 2020 तैयारियों की समीक्षा के लिए होना था जिसमें सरकार और भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी शामिल थे।’
 
मेहता ने कहा, ‘इस कोविड-19 महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए इस दौरे को स्थगित कर दिया गया है। अभी दल के दौरे की तारीख पर फैसला नहीं हुआ है। यह हालात को देखते हुए बाद की तारीख में होगा।’
ये भी पढ़ें
कोविड-19 महामारी: 14 दिन के स्वपृथक्करण की नीति पर फिंच और वॉर्नर ने चिंता जताई