बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Sania Mirza, Masut Ojil, Football player, Germany
Written By
Last Modified: बुधवार, 25 जुलाई 2018 (19:33 IST)

नस्लभेद पर ओजिल के समर्थन में आईं सानिया मिर्जा

नस्लभेद पर ओजिल के समर्थन में आईं सानिया मिर्जा - Sania Mirza, Masut Ojil, Football player, Germany
नई दिल्ली। जर्मन फुटबॉलर मेसुत ओजिल के नस्लभेदी टिप्पणी के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास पर मचे हंगामे के बीच भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने उन्हें अपना समर्थन दिया है।
 
       
ओजिल को तुर्की से मूल रूप से होने के कारण नस्लभेद और अपमान का सामना करना पड़ा था, जिससे उन्होंने निराश होकर हाल ही में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कर दिया था। 
 
दरअसल ओजिल और तुर्की मूल के ही उनके जर्मन टीम साथी इल्के गुंडोगन ने मई में एक प्रदर्शन मैच में तुर्की के राष्ट्रपति रेकप तैयप एर्दुआन के साथ एक तस्वीर खिंचवाई थी, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया था। इसके बाद ओजिल की कड़ी आलोचना हुई थी और उन्हें अपमान भी झेलना पड़ा था।   
        
पूर्व नंबर एक महिला युगल टेनिस खिलाड़ी सानिया ने सोशल मीडिया पर ओजिल के लिए अपना समर्थन दिखाते हुए कहा 'मुझे किसी एथलीट के बारे में ऐसी कोई बात पढ़कर सबसे अधिक दु:ख पहुंचा है। मेसुत ओजिल आप इस बारे में सही हैं कि नस्लभेद को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए, यदि यह सही है तो बहुत दु:खद है।'
ये भी पढ़ें
अमेरिकी ओपन से पहले दो टूर्नामेंट खेलेगी सेरेना