गोल्फ, केवल एक खेल नहीं, बल्कि धैर्य, सटीकता और मानसिक दृढ़ता का एक अनूठा संगम है। भारतीय जूनियर गोल्फ के फलक पर एक ऐसा नाम तेज़ी से उभरा है जिसने अपनी असाधारण प्रतिभा और अटूट संकल्प से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है और वो नाम है - युवाना सिंह। साल 2023 में, युवाना सिंह नंबर 2 की रैंकिंग पर थीं। अक्सर लोग दूसरे स्थान को हार मान लेते हैं, लेकिन युवाना के लिए यह एक 'आह्वान' था—कुछ अलग करने और खुद को साबित करने का।
नंबर 2 की रैंकिंग का मतलब: यह संकेत था कि अभी और पसीना बहाना बाकी है। इसी भूख ने उनके सोचने के तरीके और खेल के प्रति दृष्टिकोण को बदल दिया। शिखर तक पहुँचने की वही तड़प आज रंग लाई है।
आज का गौरव: युवाना सिंह अब 2025 वेस्टर्न इंडिया IGU जूनियर और एमेच्योर फीडर टूर की मेरिट लिस्ट (Order of Merit) में नंबर 1 के स्थान पर काबिज हैं!
17 दिसंबर, 2025—यह वो दिन है जब वह एक दावेदार (Contender) से एक चैंपियन (Champion) बनीं। यह एक ऐसी एथलीट की यात्रा है जो रुकना नहीं जानती। ये छोटे कदम ही कल की महान मंजिलों का रास्ता तय करेंगे।
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की युवाना सिंह के पिता श्री राहुल जैसवाल जो खुद स्पोर्ट्स मार्केटिंग बिज़नेस में है और उनकी माता श्रीमती नंदिनी सोमण जैसवाल जिन्होंने युवाना सिंह की प्रतिभा की झलक बचपन में ही पहचान ली थी। एक वर्ष की छोटी युवाना सिंह ने जब चलना सीखा तब साथ ही साथ गोल्फ की पहली किट को ही अपना जोड़ीदार बना लिया।
सिर्फ ७ वर्ष की आयु में उन्होंने अपने प्रोफेशनल कोच आदित्य सिंह चौहान (गढ़ा) से रॉयल गढ़ा गोल्फ क्लब, इंदौर में गोल्फ की बारीकियां सीखना शुरू किया। कम उम्र में ही युवाना सिंह ने पहले क्लब लेवल टूर्नामेंट और फिर स्टेट लेवल टूर्नामेंट्स में अपना हुनर दिखाया। इंडियन गोल्फ यूनियन द्वारा आयोजित ऑल इंडिया नॉर्थ ज़ोन फीडर टूर 2023 -24 में वो ओवरऑल दूसरे स्थान पर रही।
युवाना सिंह के गोल्फ के प्रति जूनून का अंदाज़ा इस बात से भी लगाया जा सकता है की हाल ही में अहमदाबाद के प्रतिष्ठित कल्हार ब्लूज़ एंड ग्रीन्स गोल्फ क्लब में आयोजित ऑल इंडिया IGU वेस्टर्न जूनियर फीडर टूर में प्रतिकूल मौसम में भी उन्होंने अपना प्रदर्शन बरक़रार रखा। उनका अगला पड़ाव अहमदाबाद का गुलमोहर ग्रीन्स एंड कंट्री क्लब रहा। वडोदरा के गायकवाड़ बड़ौदा गोल्फ कोर्स में उनकी जीत की 'हैट-ट्रिक' ने उन्हें जूनियर गोल्फ सर्किट में एक युवा गोल्फर के रूप में स्थापित कर दिया है। इस जीत के साथ ही युवाना ऑल इंडिया IGU वेस्टर्न जूनियर फीडर टूर में पहले स्थान पर पहुँच गयी। यह जीत केवल स्कोरकार्ड पर दर्ज नहीं हुई, बल्कि यह उनकी निरंतरता, अथक परिश्रम और हर टूर्नामेंट जीतने की प्रबल इच्छाशक्ति को दर्शाती है।
युवाना सिंह ने एक और प्रतिष्ठित सम्मान भी अपने नाम किया—सभी श्रेणियों (जूनियर और एमेच्योर) में 'बेस्ट ड्रेस्ड अवार्ड'। यह दर्शाता है कि युवाना सिर्फ एक असाधारण खिलाड़ी ही नहीं हैं, बल्कि उनका व्यक्तित्व मैदान पर भी एक विशिष्ट छाप छोड़ता है। उनका स्टाइलिश अंदाज़ खेल के प्रति उनके जुनून को एक नया आयाम देता है।
उनके कोच और परिवार का मानना है कि युवाना में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का गौरव बढ़ाने की अपार क्षमता है। उनका समर्पण, खेल के प्रति उनका जुनून और सीखने की उनकी उत्कट इच्छा उन्हें भविष्य में नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।
युवाना सिंह की इस शानदार और प्रेरक यात्रा में उनके सभी शुभचिंतकों, प्रशंसकों और गोल्फ प्रेमियों का आशीर्वाद और समर्थन उनके साथ है। यह युवा प्रतिभा निश्चित रूप से भारतीय गोल्फ के भविष्य का एक उज्ज्वल प्रतीक है।
युवाना सिंह की मुख्य उपलब्धियाँ
-
ऑल इंडिया IGU वेस्ट ज़ोन मेरिट लिस्ट (2025): नंबर 1 रैंक
-
ऑल इंडिया IGU नॉर्थ ज़ोन मेरिट लिस्ट (2023-24): नंबर 2 रैंक
-
ऑल इंडिया IGU वेस्टर्न जूनियर फीडर टूर (लगातार 3 जीत):
-
कल्हार ब्लूज़ एंड ग्रीन्स गोल्फ क्लब, अहमदाबाद
-
गुलमोहर ग्रीन्स एंड कंट्री क्लब, अहमदाबाद
-
गायकवाड़ बड़ौदा गोल्फ कोर्स, वडोदरा
अन्य प्रमुख टूर्नामेंट जीतें:
-
विनर MP गोल्फ एसोसिएशन कप 2024
-
विनर प्रहरी गोल्फ टूर्नामेंट (2024 & 2025)
-
विनर वार्षिक गढ़ा गोल्फ क्लब 2024
-
विनर मासिक मेडल राउंड गढ़ा गोल्फ क्लब 2024 & 2025
-
ऑल इंडिया शुभंकर शर्मा इंविटेशनल टूर्नामेंट 2024 (अजमेर): रनर-अप।
-
विशेष सम्मान: IGU वेस्टर्न जूनियर फीडर टूर 2025 में 'बेस्ट ड्रेस्ड अवार्ड'।
-
IGU वेस्टर्न जूनियर फीडर टूर 2025 में ' बेस्ट एटिकेट अवार्ड'।