गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. PV Sindhu
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 (22:39 IST)

ओकुहारा को हराकर पीवी सिंधू इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन के सेमीफाइनल में

PV Sindhu। इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में नोजोमी ओकुहारा को हराकर सिंधू सेमीफाइनल में - PV Sindhu
जकार्ता। भारत की चोटी शटलर पीवी सिंधू ने शुक्रवार को यहां जापान की नोजोमी ओकुहारा को सीधे गेम में हराकर इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
 
ओलंपिक रजत पदक विजेता और यहां 5वीं वरीयता प्राप्त सिंधू को जापान की तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को 21-14, 21-7 से हराने के लिए किसी तरह की मशक्कत नहीं करनी पड़ी। यह मैच केवल 44 मिनट तक चला। यह भारतीय खिलाड़ी इस बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त चेन यु फेइ से भिड़ेगी।
 
सिंधू ने शुरू से ही मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा। उन्होंने लय हासिल करने में ज्यादा समय नहीं लगाया। एक समय स्कोर 6-6 से बराबरी पर था लेकिन इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
 
सिंधू ने लगातार 4 अंक बनाकर 10-6 से बढ़त बनाई। इसके बाद ओकुहारा ने 2 अंक बनाए लेकिन ब्रेक तक भारतीय खिलाड़ी 11-8 से आगे थी। इसके बाद सिंधू ने खेल पर मजबूत पकड़ बना दी और ओकुहारा को कोई मौका नहीं दिया।
 
दूसरा गेम पूरी तरह से एकतरफा रहा तथा सिंधू को अपने से अधिक वरीयता प्राप्त खिलाड़ी से किसी भी तरह की चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा। (भाषा)
ये भी पढ़ें
इंग्लैंड के स्टोक्स चुने गए 'न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर', विलियम्सन 'सर्वश्रेष्ठ न्यूजीलैंडर'