1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Neeraj Chopra finishes second in Diamond League Finals, Weber wins first trophy
Written By WD Sports Desk
Last Modified: शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 (11:31 IST)

डायमंड लीग फाइनल्स में चोपड़ा दूसरे स्थान पर, वेबर ने पहली ट्रॉफी जीती

Neeraj Chopra
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा लगातार तीसरी बार डायमंड लीग फाइनल्स में उपविजेता रहे जबकि जर्मनी के जूलियन वेबर ने गुरुवार को यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बार 90 मीटर से अधिक की दूरी तक थ्रो करके अपनी पहली ट्रॉफी जीती।
 
चोपड़ा 84.35 मीटर के अपने शुरुआती प्रयास के बाद पांचवें राउंड तक तीसरे स्थान पर थे, लेकिन 85.01 मीटर के अपने अंतिम प्रयास से वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए, तथा उन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वाल्कोट को पीछे छोड़ दिया, जो 84.95 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

वेबर ने अपने दूसरे प्रयास में 91.57 मीटर का थ्रो फेंककर इस सीज़न में दुनिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ था।  (भाषा) 
ये भी पढ़ें
मेजर ध्यानचंद को कब मिलेगा भारत रत्न? इंतजार बरसों से जारी