शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Manpreet Singh and Rani Rampal become Best Hockey Player of the Year
Written By
Last Updated : रविवार, 8 मार्च 2020 (20:40 IST)

मनप्रीत सिंह और रानी रामपाल हॉकी इंडिया के साल के Best Hockey Player घोषित, मिला 25-25 लाख का इनाम

मनप्रीत सिंह और रानी रामपाल हॉकी इंडिया के साल के Best Hockey Player घोषित, मिला 25-25 लाख का इनाम - Manpreet Singh and Rani Rampal become Best Hockey Player of the Year
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और भारतीय टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को तीसरे हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कार 2019 में रविवार को साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी जबकि महिला टीम की कप्तान रानी को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया। मनप्रीत और रानी को ट्रॉफी के अलावा 25-25 लाख रुपए की इनामी राशि मिली।

तोक्यो ओलंपिक 1964 की स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य रहे हरबिंदर सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया। वह 1968 मैक्सिको और 1972 म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के भी सदस्य रहे। उन्हें 30 लाख रुपए की इनामी राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई।

हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कारों के दौरान खिलाड़ियों को एक करोड़ 64 लाख 50 हजार रुपए की इनामी राशि वितरित गई। भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने पिछले साल क्रमश: मनप्रीत और रानी की अगुआई में तोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वालीफाई किया।

मनप्रीत को पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के 2019 के साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष हॉकी खिलाड़ी के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। वह यह पुरस्कार हासिल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। रानी भी जनवरी में विश्व खेलों की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने वाली पहली हॉकी खिलाड़ी बनी थी।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूदा खेल एवं युवा मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा, मेरा हमेशा से मानना है कि हॉकी भारतीय खेल के स्तंभ हैं। यह भारतीय खेल की आत्मा है। हॉकी का स्तर अलग है और इसमें कोई दो राय नहीं है। उन्होंने कहा, मैं आश्वासन देता हूं कि हॉकी को सरकार की ओर से जिस भी तरह के समर्थन की जरूरत होगी वह हम मुहैया कराएंगे।
ये भी पढ़ें
कैंसर के कारण केरल में विधायक विजयन पिल्लई का निधन