1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Lionel Messi meeta Rahul Gandhi after friendly fixture with Revanth Reddy
Written By WD Sports Desk
Last Updated : रविवार, 14 दिसंबर 2025 (12:43 IST)

राहुल गांधी से मिले और रेवंत रेड्डी से मैत्री मैच खेला लियोनेल मेस्सी ने (Video)

Lionel Messi
भारत दौरे पर आए दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने शनिवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की टीम के साथ प्रदर्शनी मैच खेला। राजीव गांधी स्टेडियम में रेवंत रेड्डी-9 और मेसी ऑलस्टार्स के बीच प्रदर्शनी मैच खेला गया। इस दौरान वह करीब एक घंटे तक वहां रहे।
लियोनल मेस्सी ने शो के आखिरी में हैदराबाद के वहां मौजूद दर्शकों का धन्यवाद भी दिया। उन्होंने ने स्टेडियम में मौजूद दर्शको की ओर कुछ बॉल भी किक मारी और मैदान में काफी देर तक खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल भी खेला। उन्होंने प्रदर्शनी मैच में हिस्सा लिए खिलाड़ियों को ट्रॉफी भी दी और उनके साथ फोटो भी खिचवाई ।इससे पहले म्यूजिकल नाइट के बाद लेजर शो हुआ। शो में मेसी और राहुल गांधी का चित्र बनाया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मेसी से मुलाकात की।
ये भी पढ़ें
IPL Kids हुए फ्लॉप, पाकिस्तान के सामने 240 पर सिमटी भारतीय पारी