गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Khelo India State Center of Excellence to be built in eight states including Mizoram
Written By
Last Updated : गुरुवार, 18 जून 2020 (19:39 IST)

मिजोरम सहित आठ राज्यों में बनेंगे खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

मिजोरम सहित आठ राज्यों में बनेंगे खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस - Khelo India State Center of Excellence to be built in eight states including Mizoram
आइजोल। मिजोरम को उन आठ राज्यों में शामिल किया गया है जहां खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्लसीलेंस (केआईएससीई) का गठन किया जाएगा। राज्य के खेल मंत्री रोबर्ट रोमाविया रोयटे ने यह जानकारी दी। 
 
रोयटे ने बताया कि केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने मंगलवार को घोषणा की थी कि आइजोल मुआलपुई इलाके के राजीव गांधी खेल परिसर में स्थित आइजोल खेल अकादमी को देश के उन आठ केंद्रों में शामिल किया गया है जिन्हें केआईएससीई के रूप में विकसित किया जाएगा।
 
रोयटे ने ट्वीट किया, ‘मुझे यह खबर साझा करते हुए खुशी है कि आइजोल के खेल परिसर में स्थित आइजोल खेल अकादमी को खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय ने खेलो इंडिया राज्य स्तर के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में चुना है।’ (भाषा)
ये भी पढ़ें
रोहित, युवराज ने #प्लेफोरइंडिया पहल का समर्थन किया