शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Italian champion of Italy Sabia dies of Covid-19
Written By
Last Updated : बुधवार, 8 अप्रैल 2020 (19:28 IST)

इटली के यूरोपीय चैंपियन साबिया की Covid-19 से मौत

इटली के यूरोपीय चैंपियन साबिया की Covid-19 से मौत - Italian champion of Italy Sabia dies of Covid-19
मिलान। इटली एथलेटिक्स महासंघ ने बुधवार को घोषणा की कि पूर्व यूरोपीय इंडोर चैंपियन डोनाटो साबिया की कोरोना वायरस से मौत हो गई। वह 56 वर्ष के थे। 
 
इस महामारी से कुछ दिन पहले उनके पिता की भी मौत हो गई थी। साबिया बासिलिकाटा के पोटेंजा में कुछ दिन से अस्पताल के आईसीयू में थे। 
 
महासंघ के अध्यक्ष एलफियो जियोमी ने यह जानकारी दी।उन्होंने 1984 चैंपियनशिप की 800 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था। 
 
वह 1984 लास एंजिलिस और 1988 सियोल ओलंपिक में क्रमश: पांचवें और सातवें स्थान पर रहे थे। इटली में कोविड-19 से 17,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
शोएब अख्तर ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में धन जुटाने के लिए भारत बनाम पाक श्रृंखला की पेशकश की