गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. International hockey player surinder singh sodhi joins Aam aadmi party
Written By
Last Modified: सोमवार, 22 फ़रवरी 2021 (22:44 IST)

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुरिंदर सोढी ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुरिंदर सोढी ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन - International hockey player surinder singh sodhi joins Aam aadmi party
जालंधर:हॉकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और पंजाब पुलिस के सेवानिवृत्त महानिरीक्षक सुरिंदर सोढी और कई अन्य ने सोमवार को आम आदमी पार्टी(आप) में शामिल होने की घोषणा की।
 
आप के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान, विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा, प्रदेश प्रभारी जरनैल सिंह और सह-प्रभारी राघव चड्ढा की उपस्थिति में आज सोढ़ी और अन्य नेता आप में शामिल हुए। आप नेताओं ने पार्टी में उनका स्वागत किया तथा कहा कि पंजाब के लोग बदलाव के लिए एकमात्र विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को देख रहे हैं। लोगों को विश्वास है कि अगर कोई पार्टी पंजाब में वास्तविक बदलाव ला सकती है, तो वह सिर्फ आप ही ला सकती है। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने इसे सच साबित करके दिखाया है। आज केजरीवाल सरकार के कार्यों और जन-कल्याण नीतियों से प्रभावित होकर ही सोढ़ी जैसे प्रतिष्ठित लोग पार्टी में शामिल हुए हैं।
 
सोढी के साथ सेवानिवृत्त कर्नल मनदीप ग्रेवाल भी आप में शामिल हुए। शामिल होने वाले अन्य में सोमनाथ बांगर और जसविंदर कौर मान दोनों गढ़शंकर नगर परिषद के वार्ड 11 और 12 से स्वतंत्र पार्षद हैं। इस एमसी चुनाव में भी उन्होंने अपनी सीटें बरकरार रखीं और लोगों का भरोसा जीता। गुरमैल सिंह कलेर उर्फ जेएस कलेर अंतरराष्ट्रीय खेल कमेन्टेटर पार्टी में शामिल हुए। वह 2017 विधानसभा चुनाव में अपना पंजाब पार्टी के नकोदर से उम्मीदवार थे। सोढी और इन सारे लोकप्रिय नेताओं के आप में शामिल होने से दोआबा क्षेत्र में पार्टी की स्थिति काफी मजबूत होगी।(वार्ता)
ये भी पढ़ें
विजय हजारे ट्रॉफी: झारखंड की पंजाब पर 2 रनों से रोमांचक जीत