शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Indian Women's Hockey Team
Written By
Last Updated : सोमवार, 4 फ़रवरी 2019 (01:11 IST)

भारत ने विश्व कप रजत विजेता आयरलैंड को 3-0 से हराया

भारत ने विश्व कप रजत विजेता आयरलैंड को 3-0 से हराया - Indian Women's Hockey Team
मर्सिया (स्पेन)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप की रजत विजेता आयरलैंड को अपने स्पेन दौरे के आखिरी मैच में रविवार को 3-0 से हरा दिया।
 
भारतीय टीम ने आक्रामक हॉकी का प्रदर्शन करते हुए पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा। नवजोत कौर ने 13वें मिनट में शानदार मैदानी गोल कर भारतीय टीम को बढ़त दिला दी। नवजोत का यह 150वां अंतर्राष्ट्रीय मैच था और इस उपलब्धि के लिए हॉकी इंडिया ने नवजोत कौर को बधाई दी है। 
 
मैच के 26वें मिनट में दीप ग्रेस एक्का के शानदार प्रयास पर रीना खोखर ने गोल कर भारत की बढ़त को 2-0 पहुंचा दिया। गुरजीत कौर ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर भारत को 3-0 से आगे किया। गुरजीत इस दौरे में भारत की शीर्ष स्कोरर रहीं।
 
भारत ने आक्रामक हॉकी के साथ-साथ मजबूत डिफेंस दिखते हुए आयरलैंड को गोल करने से रोके रखा और 3-0 से जीत हासिल की।
ये भी पढ़ें
स्टार्क की तूफानी गेंदबाजी से दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 366 रन से रौंदा, सीरीज पर कब्जा