गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. थाईलैंड मास्टर्स टूर्नामेंट 2019 में भारतीय गोल्फरों ने किया निराश
Written By
Last Modified: रविवार, 22 दिसंबर 2019 (20:16 IST)

थाईलैंड मास्टर्स टूर्नामेंट 2019 में भारतीय गोल्फरों ने किया निराश

Indian Golfer | थाईलैंड मास्टर्स टूर्नामेंट 2019 में भारतीय गोल्फरों ने किया निराश
पटाया। भारत के अजीतेश संधू ने रविवार को यहां थाईलैंड मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट के अंतिम दौर में 4 अंडर 67 का कार्ड खेला, जिससे वह संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर रहे। भारतीय गोल्फ के लिए यह वर्ष खराब रहा, जिसमें कोई भी भारतीय अंतरराष्ट्रीय टूर में खिताब नहीं जीत सका और ऐसा 2001 के बाद पहली बार हुआ है।

पिछले 2 वर्षों (2017 और 2018) में भारतीयों ने 6 खिताब जीते थे। ज्योति रंधावा संयुक्त 39वें, एसएसपी चौरसिया संयुक्त 48वें, आदिल बेदी संयुक्त 54वें, अर्जुन अटवाल संयुक्त 60वें और विराज मादप्पा संयुक्त 73वें स्थान पर रहे। जैज जानेवाटानानोंद ने यहां 5 शाट की बढ़त से खिताब जीता।
ये भी पढ़ें
2019 में मोहम्मद शमी 42 विकेट लेकर बने दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज