बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Indian archers, Abhishek Verma, World Cup final, bronze medal
Written By
Last Updated : शनिवार, 29 सितम्बर 2018 (22:10 IST)

भारतीय तीरंदाज अभिषेक वर्मा को विश्व कप फाइनल में कांस्य

भारतीय तीरंदाज अभिषेक वर्मा को विश्व कप फाइनल में कांस्य - Indian archers, Abhishek Verma, World Cup final, bronze medal
सैमसन (तुर्की)। भारत के स्टार कंपाउंड तीरंदाज अभिषेक वर्मा ने कोरिया के किम जोंगहो को हराकर सत्र के आखिरी विश्व कप फाइनल में कांस्य पदक जीता।
 
 
वर्मा और ज्योति सुरेखा वी ने मिलकर नुमाइशी कंपाउंड मिश्रित टीम वर्ग में रजत पदक हासिल किया। फाइनल में वर्मा और सुरेखा की जोड़ी तुर्की से 152-159 से हार गई। 
 
आखिरी दिन कल रिकर्व तीरंदाज दीपिका कुमारी भारतीय चुनौती की अगुवाई करेगी जो सातवीं बार यहां खेल रही है।