पैरा एथलेटिक्स में भारत ने रचा इतिहास, इन 2 रनर्स ने जीते गोल्ड और सिल्वर
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2026 की पैरा एथलेटिक्स की टी47 स्पर्धा की 100 मीटर दौड़ में दिलीप महादू गवित ने सिर्फ 10.71 सेकेंड में सबसे पहले बाधा पार कर ली और भारत को स्वर्ण पदक जिताया। इसके अलावा त्रिवेंद्रम के एथलीट मोहम्मद बेसिल मोरसिंगनाथ ने 10.83 सेकेंड में इस दौड़ को पूरा किया और सिल्वर मेडल जीता।
यह पैरा एथलेटिक्स में भारत के लिए एक एतिहासिक दिन रहा। दिलीप महादू गवित पहले ऐसे एथलीट बने जिन्होंने पैरा एथलेटिक्स में भारत के लिए गोल्ड जीता। इंग्लैंड के केविन सैंटोस ने 10.85 सेकेंड के सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ का समय के साथ कांस्य पदक जीता।Result Update: Men's 100M T47
— SAI Media (@Media_SAI) July 29, 2026
A spectacular double podium finish!
TOPS athlete Dilip Mahadu Gavit stormed to Gold with a Games Record (10.71s) and Season Best, becoming the first Indian male para athlete to win a CWG Gold in Para Athletics and only the second Indian para… pic.twitter.com/iWwnRVvy6N
A historic double podium for Bharat!
Heartiest congratulations to Dilip Mahadu Gavit for winning Gold with a Games Record (10.71s) and Mohammed Basil for clinching Silver (10.83s) in the Men's Para 100m T47.
Dilip scripting history as the first Indian male para-athlete to… pic.twitter.com/yM7jxhYEwu
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) July 29, 2026पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा पैरा एथलेटिक्स की फर्राटा प्रतियोगिता है जिसमें एक हाथ में शारीरिक अक्षमता या उसके अभाव वाले खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। इससे शरीर के एक हिस्से की ताकत, गति या समन्वय प्रभावित होता है।इन दो पदकों के साथ भारत पदक तालिका में तीन स्वर्ण, नौ रजत और तीन कांस्य पदक लेकर आठवें स्थान पर पहुंच गया।

