मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. India will play FIFA Friendship match with Tajikistan
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2020 (15:18 IST)

FIFA मैत्री मैच में भारत और ताजिकिस्तान 31 मार्च को भिड़ेंगे

FIFA मैत्री मैच में भारत और ताजिकिस्तान 31 मार्च को भिड़ेंगे - India will play FIFA Friendship match with Tajikistan
नई दिल्ली। भारत इस साल 31 मार्च को ताजिकिस्तान के खिलाफ उसकी सरजमीं पर फीफा अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेगा। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने यह जानकारी दी। लेकिन उसने कहा कि इस मैच के स्थान की घोषणा बाद में की जाएगी।
 
ताजिकिस्तान अभी फीफा रैंकिंग में 121वें स्थान पर है। वह इगोर स्टिमक के कोचिंग वाली भारतीय टीम से हाल में अहमदाबाद में हीरो अंतरराष्ट्रीय कप 2019 में खेली थी।

उस मैच में भारतीय टीम को पहले हॉफ में 2-0 से बढ़त हासिल करने के बावजूद 2-4 से हार का सामना करना पड़ा था।