शुक्रवार, 23 जनवरी 2026
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. India beat Korea to win Asia Cup, qualify for World Cup
Written By WD Sports Desk
Last Updated : रविवार, 7 सितम्बर 2025 (22:00 IST)

भारत ने कोरिया को हराकर एशिया कप जीता, विश्व कप के लिये क्वालीफाई किया

India beat Korea to win Asia Cup
दिलप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को फाइनल में 4 . 1 से हराकर चौथी बार एशिया कप खिताब जीता और अगले साल होने वाले विश्व कप के लिये भी क्वालीफाई कर लिया। भारत के लिये सुखजीत सिंह ने पहले ही मिनट में गोल दागा जबकि दिलप्रीत ने 28वें और 45वें मिनट में गोल किये। अमित रोहिदास ने 50वें मिनट में चौथा गोल दागा। वहीं पांच बार की चैम्पियन दक्षिण कोरिया के लिये एकमात्र गोल 51वें मिनट में डेन सोन ने किया।
 
भारत ने टूर्नामेंट में पांच जीत दर्ज की और एक ड्रॉ खेला । हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम ने तीनों पूल मैच जीते। सुपर 4 चरण में मलेशिया को 4 . 1 और चीन को 7 . 0 से हराया जबकि कोरिया से मैच 2 . 2 से ड्रॉ रहा था।

भारत ने इससे पहले 2003, 2007 और 2017 में एशिया कप जीता था। दक्षिण कोरिया ने 1994, 1999, 2009, 2013 और 2022 में खिताब जीता है।
 
अगला विश्व कप 14 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड में होना है। भारत ने अब तक सिर्फ एक बार 1975 में कुआलालंपुर विश्व कप जीता है।
ये भी पढ़ें
एशिया कप जीतने पर भारतीय टीम को मिली बधाइयां