शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. India annihilates Thailand in Asia Cup 2025 opener
Written By WD Sports Desk
Last Updated : शुक्रवार, 5 सितम्बर 2025 (15:11 IST)

11 गोलों से थाईलैंड को रौंद कर भारतीय महिला टीम की एशिया कप में विस्फोटक शुरुआत

Asia Cup 2025
भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड को 11-0 से रौंद कर एशिया कप में विजय के साथ अपने अभियान की विस्फोटक शुरुआत की।भारतीय टीम के लिए मुमताज खान ने (सातवें, 49वें), उदिता ने (30वें, 52वें) और ब्यूटी डुंग डुंग ने (45वें, 54वें) मिनट में दो-दो गोल किए, जबकि संगीता कुमारी ने (10वें), नवनीत कौर ने (16वें), लालरेम्सियामी ने (18वें), शर्मिला देवी (57वें) और रुतुजा दादासो पिसल (60वें) मिनट में गोल किए।

पहले क्वार्टर में मुमताज खान (सातवें मिनट) और संगीता कुमारी (10वें मिनट) के दो मैदानी गोलों से भारत ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बना लिया। दूसरे क्वार्टर में भारत ने अपनी आक्रामकता और बढ़ाते हुए तीन और गोल दागकर अपनी बढ़त और मजबूत कर ली। अनुभवी फॉरवर्ड नवनीत कौर ने (16वें मिनट) और मिडफील्डर लालरेम्सियामी नें (18वें मिनट) लगातार दो मैदानी गोल दागे और उसके बाद उदिता ने (30वें मिनट) में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके पहले हाफ का समापन शानदार तरीके से किया।
दूसरे हाफ में भी भारत ने थाईलैंड के सर्कल के अंदर लगातार हमले किए और तीसरे क्वार्टर में उसे चार पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिनमें से ब्यूटी डुंग डुंग नें (45वें मिनट) में अपना पहला गोल दागा। मैच के आखिरी क्वार्टर में भारत ने लगातार पांच गोल दागकर अपने पहले मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज की। मुमताज खान (49वें मिनट), उदिता (52वें मिनट) और शर्मिला देवी (57वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए, जबकि ब्यूटी डुंग डुंग (54वें मिनट) और रुतुजा दादासो पिसल (60वें मिनट) ने फील्ड गोल किए।भारतीय टीम शनिवार को जापान से भिड़ेगी।(एजेंसी)

ये भी पढ़ें
उमा छेत्री ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और महिला विश्व कप के लिए चोटिल यास्तिका की जगह लेंगी