शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. India
Written By
Last Modified: क्राइस्टचर्च , शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2015 (18:22 IST)

भारत ने तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

भारत ने तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया - India
क्राइस्टचर्च। आखिरी मिनट में धरमवीर सिंह के गोल की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा दिया।

पहले क्वार्टर में भारतीयों ने गोल पर कई हमले बोले। आकाशदीप सिंह ने बाएं फ्लैंक से लगातार अच्छे मूव बनाए। भारत को 10वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को रूपिंदर पाल सिंह ने गोल में बदला।

मेजबान टीम के जवाबी हमलों को भारत के मजबूत डिफेंस ने नाकाम कर दिया। दूसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा रहा। न्यूजीलैंड ने हालांकि 22वें मिनट में बराबरी का गोल दाग दिया।

आकाशदीप सिंह ने 41वें मिनट में रमनदीप सिंह को सटीक पास दिया जिसने इसे गोल में बदला। तीसरे क्वार्टर तक भारत 2-1 से आगे था। चौथे क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने 52वें मिनट में स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया।

भारत के लिए निर्णायक गोल 60वें मिनट में धरमवीर ने किया। (भाषा)