गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Hockey World Cup, Odisha, Bhubaneswar, Kalinga Stadium
Written By
Last Updated : मंगलवार, 31 जुलाई 2018 (20:09 IST)

हॉकी विश्वकप को लोकप्रिय बनाने के लिए विशेष अभियान

हॉकी विश्वकप को लोकप्रिय बनाने के लिए विशेष अभियान - Hockey World Cup, Odisha, Bhubaneswar, Kalinga Stadium
नई दिल्ली। ओड़िशा के भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक होने वाले 14वें हॉकी विश्वकप टूर्नामेंट को लोकप्रिय बनाने के लिए विभिन्न अभियान चलाए जाएंगे।
 
 
ओड़िशा सरकार विश्वकप के मद्देनजर हर भारतीय को हॉकी की ओर मोड़ना चाहती है जिसके लिए टूर्नामेंट के आने तक देश भर में कई अभियान चलेंगे। 
 
राष्ट्रीय टीम को जोड़ते हुए एक डिजीटल अभियान की शुरुआत की जाएगी। छह शहरों में हॉकी अड्डा बनाया जाएगा जहां हॉकी के पुराने दिग्गज और मौजूदा खिलाड़ी खेल को लेकर चर्चा करेंगे। 

देश के कई हिस्सों में रोड शो भी किए जाएंगे। राष्ट्रीय टीम की विश्वकप जर्सी का लांच एक बड़ा इवेंट होगा। इसके अलावा विश्वकप का म्यूजिक वीडियो भी लांच किया जाएगा। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
पहले साक्षी, अब धोनी का धमाकेदार लुक! नए V-Hawk हेयरस्टाइल में नजर आए माही...