शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. FIFA world ranking, Indian football team
Written By
Last Modified: गुरुवार, 9 फ़रवरी 2017 (22:21 IST)

भारत फीफा रैंकिंग में एक पायदान फिसला

भारत फीफा रैंकिंग में एक पायदान फिसला - FIFA world ranking, Indian football team
नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम यहां जारी ताजा विश्व फीफा रैंकिंग में एक पायदान नीचे 130वें स्थान पर खिसक गई। पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने के बावजूद भारत को एक अंक का फायदा हुआ है। उसके अब कुल 244 अंक हैं। इसके बावजूद भारत एक पायदान नीचे चला गया। 
 
वह एशियाई देशों में 20वें स्थान पर है। एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) के तहत आने वाले देशों में ईरान सबसे ऊपर 32वें स्थान पर है। उसके बाद दक्षिण कोरिया (39वें), जापान (52वें), ऑस्ट्रेलिया (54वें) और सउदी अरब (56वें) का नंबर आता है। 
 
ओवरऑल रैंकिंग में अर्जेंटीना शीर्ष पर है। उसके बाद ब्राजील, जर्मनी, चिली और बेल्जियम का नंबर आता है।(भाषा)  
ये भी पढ़ें
चेतेश्वर पुजारा ने तोड़ा बोर्डे का 52 साल पुराना रिकॉर्ड