शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Covid-19 recovered from two illnesses, Uventus players Matuidi and Rugani
Written By
Last Updated : बुधवार, 15 अप्रैल 2020 (23:38 IST)

Covid-19 बीमारी से ठीक हुए यूवेंटस के दो खिलाड़ी मातुइडी और रूगानी

Covid-19 बीमारी से ठीक हुए यूवेंटस के दो खिलाड़ी मातुइडी और रूगानी - Covid-19 recovered from two illnesses, Uventus players Matuidi and Rugani
रोम। युवेंटस फुटबॉल क्लब ने बुधवार को कहा कि फ्रांस के मिडफील्डर ब्लेसे मातुइडी और इटली के डिफेंडर डेनियल रूगानी कोरोना वायरस से उबर चुके हैं जिन्हें पिछले महीने जांच में कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था। 
 
रूगानी को 11 मार्च को इस वायरस से पीड़ित होने की जानकारी मिली थी और कुछ दिन के बाद विश्व कप विजेता मातुइडी भी कोविड-19 की चपेट में आ गए थे। 
 
क्लब ने बयान में कहा, ‘डेनियल रूगानी और ब्लेसे मातुइडी की दिशानिर्देशों के अनुसार कोविड-19 के लिए दो बार जांच की गई। दोनों बार जांच में उन्हें इस वायरस के लिए नेगेटिव पाया गया। इसलिए खिलाड़ी इस वायरस से ठीक हो गए हैं।’ 
 
हालांकि क्लब ने अर्जेंटीनी फारवर्ड पाउलो डिबाला के स्वास्थ्य के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया जिन्हें 21 मार्च को इस वायरस का पॉजिटिव पाया गया था। (भाषा).
ये भी पढ़ें
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2021 विश्व कप में जगह बनाई