गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Bholu Mehta, Billiards Snooker Federation of India, Vice Presiden
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 17 जून 2016 (19:23 IST)

भोलू मेहता मिस्र में भारतीय टीम के मैनेजर

भोलू मेहता मिस्र में भारतीय टीम के मैनेजर - Bholu Mehta, Billiards Snooker Federation of India, Vice Presiden
इंदौर। बिलियर्ड्‍स स्नूकर फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष तथा यशवंत क्लब की कार्यकारिणी का चुनाव लड़ने वाले भोलू मेहता को मिस्र में खेली जाने वाली आयबीएसएफ वर्ल्ड स्नूकर पुरुष, महिला तथा मास्टर्स 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। 
बिलियर्ड्‍स स्नूकर फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव एम बालासुब्रमण्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 रेड स्नूकर विश्व चैम्पियनशिप 20 30 जुलाई तक शम अल शेख (मिस्र) में खेली जाएगी, जिसमें भारतीय दल के मैनेजर का दायित्व इंदौर के भोलू मेहता को सौंपा गया है। 
 
भोलू मेहता इससे पूर्व भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम के लिए इस दायित्व को निभा चुके हैं। उनके मनोनयन पर एमपीबीएस विश्वेष पुराणिक, सुनील बजाज, अश्विनी पुराणिक, सुजीत गेहलोत, अशोक सेठी ने बधाई दी है।
ये भी पढ़ें
बेहद खूबसूरत है रियो ओलंपिक गांव