शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Balbir Singh Sr.'s health deteriorates, admitted to ICU
Written By
Last Updated : शनिवार, 9 मई 2020 (20:09 IST)

बलबीर सिंह सीनियर की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती

बलबीर सिंह सीनियर की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती - Balbir Singh Sr.'s health deteriorates, admitted to ICU
नई दिल्ली। तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बलबीर सीनियर के नाती कबीर ने बताया, ‘कल शाम को उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। अभी भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें फोर्टिस में भर्ती कराया गया है जहां वह आईसीयू में हैं।’  

95 वर्ष के बलबीर को पिछले साल श्वसन संबंधी तकलीफ के कारण कई सप्ताह चंडीगढ के पीजीआईएमईआर में बिताने पड़े थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें पिछले दो तीन दिन से श्वास लेने में तकलीफ हो रही थी। उनके विभिन्न अंगों पर असर पड़ा है और कुल मिलाकर हालत बहुत अच्छी नहीं है।

बलबीर ने लंदन (1948), हेलसिंकी (1952) और मेलबर्न (1956) ओलंपिक में भारत के स्वर्ण पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। हेलसिंकी ओलंपिक में नीदरलैंड के खिलाफ 6.1 से मिली जीत में उन्होंने पांच गोल किए थे और यह रिकॉर्ड अभी भी बरकरार है। वह 1975 विश्व कप विजेता भारतीय हॉकी टीम के मैनेजर भी रहे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
Lockdown में फंसे 96 हजार प्रवासी मजदूर पहुंचे अपने घर