गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Asian Games
Written By
Last Modified: इंचियोन , बुधवार, 24 सितम्बर 2014 (19:12 IST)

सेपकटकरा में भारतीय पुरुष और महिला टीमें हारीं

सेपकटकरा में भारतीय पुरुष और महिला टीमें हारीं - Asian Games
इंचियोन। भारतीय पुरुष और महिला सेपकटकरा टीमों को 17वें एशियाई खेलों में लगातार दूसरी  पराजय का सामना  करना पड़ा जिससे दूसरे दौर में प्रवेश की उम्मीदें लगभग ध्वस्त हो गई हैं।
 
दोनों टीमों को गत चैंपियन थाईलैंड ने 3-0 के समान अंतर से हराया। भारतीय पुरुष टीम को ग्रुप  ए में 0-2, 0 -2, 0-2 से पराजय झेलनी पड़ी।
 
भारत को पहले रेगु में 6-21, 13-21, दूसरे में 9-21, 3-21 और तीसरे में 9-21, 5-21 से  पराजय का  सामना करना पड़ा। पहले मैच में भारत को जापान ने हराया था।
 
महिला वर्ग में थाई टीम ने ग्रुप बी का मुकाबला 71 मिनट में जीत लिया। पहले रेगु में उसने 21 -7, 21-7 से,  दूसरे में 21-4, 21-14 से और तीसरे में 21-6, 21-6 से जीत दर्ज की।  भारतीय महिला टीम को भी  मंगलवार को जापान ने मात दी थी। (भाषा)