गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Ami Kamani National Billiards Champion
Written By
Last Modified: बुधवार, 5 फ़रवरी 2020 (22:40 IST)

अमी कमानी ने जीता राष्ट्रीय बिलियर्ड्स का खिताब

अमी कमानी ने जीता राष्ट्रीय बिलियर्ड्स का खिताब - Ami Kamani National Billiards Champion
इंदौर। इंदौर की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमी कमानी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया। म.प्र. बिलियर्ड्स-स्नूकर एसोसिएशन के चेयरमैन भोलू मेहता ने बताया कि अमी ने खिताबी मुकाबले में दिल्ली की किरत भंडाल को 3-1 (77-66, 55-75, 78-39,  75-32) से मात दी। 
 
खिताबी मुकाबला पांच फ्रेम का था, लेकिन अमी ने शानदार खेल दिखाते हुए किरत को 4 फ्रेम में ही हराकर राष्ट्रीय चैंपियन होने का गौरव हासिल किया। वहीं सेमीफाइनल में अमी ने कर्नाटक की गत विजेता उमा देवी को कड़े संघर्ष में 3-2 से पराजित किया था। 
 
अमी कमानी ने क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक की एम. चित्रा को हराया था। अमी का यह दूसरा राष्ट्रीय बिलियर्ड्स खिताब है जबकि अब तक वह कुल 8 बार राष्ट्रीय खिताब जीत चुकी है। अमी की सफलता पर भारतीय बिलियर्ड्स-स्नूकर एसो. के उपाध्यक्ष सुनील बजाज, अश्विनी पुराणिक, सुजीत गेहलोत, अशोक सेठी व मितेंद्र गौड़ ने बधाई दी।
ये भी पढ़ें
‘बुशफायर चैरिटी मैच’ में शेन वॉर्न के स्थान पर गिलक्रिस्ट कप्तानी करेंगे जानिए क्यों?