शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

एशियाई जूडो में भारत को रजत पदक

एशियाई जूडो में भारत को रजत पदक -
भारत के रामआश्रेय यादव ने चीनी तईपे में 21 से 24 मई तक हुई एशियाई जूडो चैम्पियनशिप के 73 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता।

बनारस के भट्टी गाँव के रहने वाले यादव ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीते हैं जिसमें पिछले साल जनवरी में मॉरीशस में आयोजित राष्ट्रमंडल जूडो चैम्पियनशिप का स्वर्ण भी शामिल है।

अन्य भारतीयों में अनिल कुमार (100 किग्रा), आई संजूसिंह (66 किग्रा), केएच टोम्बी देवी (48 किग्रा) और एल. निरुपमा देवी (57 किग्रा) सेमीफाइनल में पहुँचने में सफल रहे।