गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. सूर्य ग्रहण
  4. Solar Eclipse 2022
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 12 अगस्त 2022 (14:48 IST)

सूर्य ग्रहण कब है, दिवाली के पहले या दिवाली के बाद

SolarEclipse
Surya grahan kab lagega 2022 : 2022 वर्ष का पहला आंशिक सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल शनिवार को था, जो दक्षिण अमेरिका का दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका महासागर क्षेत्र आदि जगह दिखाई दिया था लेकिन भारत में नहीं दिखाई दिया था। आओ जानते हैं कि अब वर्ष का दूसरा सूर्य ग्रहण कब है।
 
वर्ष का दूसरा सूर्य ग्रहण- Second Surya Grahan 2022 : वर्ष 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा।

दीपावली कब है- Diwali kab hai 2022 : कार्तिका मास की अमावस्या को दिवाली का पर्व मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह पर्व 24 अक्टूबर सोमवार को मनाया जाएगा और 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण रहेगा। पंचांग भेद से 25 अक्टूबर को भी अमावस्या रहेगी। दरअसल 24 अक्टूबर को चतुर्दशी तिथि शाम 05:29:35 बजे तक रहेगी इसके बाद अमास्या प्रारंभ हो जाएगी, जो अगले दिन 25 अक्टूबर को 04:20:38 पीएम तक रहेगी।
SolarEclipse
 
किस समय लगेगा सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse Surya Grahan 2022 Timings In India ): ग्रहण का समय- 25 अक्टूबर को शाम 04.29 मिनट पर शुरू होकर शाम 05.42 मिनट पर समाप्त होगा।
 
कहां दिखाई देगा (solar eclipse visible) : भारत के साथ-साथ विश्व के कई देशों में दिखाई पड़ेगा। इसका प्रभाव भारत में बेहद आंशिक रहेगा, अत: सूतक मान्य नहीं रहेगा।
ये भी पढ़ें
सपनों में रंग आ रहे हैं तो जानिए हर रंग का खास अर्थ, हरा समृद्धि देगा और केसरिया विजय